खेल

IPL का इतिहास बदलने जा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी! बस सात छक्कों की है जरूरत, फिर गेल को भूल जाएगी दुनिया!

IPL का इतिहास बदलने जा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी! बस सात छक्कों की है जरूरत, फिर गेल को भूल जाएगी दुनिया

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आगामी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सात छक्के और निकलते हैं तो वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 69वां मुकाबला रविवार (24 मई) को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला चलता है और वह सात छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह बड़ा रिकॉर्ड वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम दर्ज है. जिन्होंने आईपीएल 2012 में कुल 59 छक्के लगाए थे. उनके बाद दूसरे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी काबिज हैं. जो जारी सीजन में कुल 53 छक्के उड़ा चुके हैं

टॉप-5 में इन धुरंधरों का है नाम
आईपीएल के एक सीजन में फिलहाल सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में जहां क्रिस गेल टॉप पर काबिज हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी दूसरे जबकि आंद्रे रसेल तीसरे स्थान पर स्थित हैं. रसेल ने 2019 में कुल कुल 52 छक्के जड़े थे. चौथे स्थान पर एक बार फिर से क्रिस गेल का नाम आता है. जिन्होंने 2013 में 51 छक्के लगाए थे. पांचवें पायदान पर अभिषेक शर्मा काबिज हैं. शर्मा के बल्ले से जारी सीजन में अबतक 43 छक्के निकले हैं. इसके अलावा उन्होंने 2024 में भी कुल 43 छक्के उड़ाए थे.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button