अंतरराष्ट्रीय
6000 से भी ज़्यादा सैनिकों के शवों की अदला-बदली करेंगे रूस-यूक्रेन

रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच तुर्किये के इस्तांबुल शहर में शांति वार्ता हुई। तुर्किये के इंस्ताबुल शहर में दोनों पक्षों की बातचीत निर्धारित समय से दो घंटे देरी से शुरू हुई और करीब एक घंटे ही चली जिसमें कोई बड़ा समाधान तो नहीं निकला।
लेकिन दोनों देशों ने 6,000 मरे हुए सैनिकों के शवों की अदला-बदली पर सहमति जताई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में बताया कि तुर्की की मदद से दोनों पक्षों ने दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया है।
और अब हम युद्धबंदियों की एक नई रिहाई की तैयारी कर रहे हैं।जेलेंस्की ने कहा कि पिछली बार 16 मई को इस्तांबुल में हुई बैठक में दोनों देशों ने 1,000-1,000 युद्धबंदियों को रिहा किया था। अब एक और बड़े आदान-प्रदान की तैयारी की जा रही है।