अंतरराष्ट्रीय

48 साल बाद महंगा होने जा रहा है जापान का वीजा, भारतीयों के लिए बदल रहे हैं नियम

अगर आप 2026 में जापान की यात्रा का सपना देख रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए. करीब पांच दशक बाद जापान सरकार वीजा फीस में बदलाव की तैयारी कर रही है, जिसका असर भारतीय यात्रियों की जेब पर भी पड़ सकता है.

अगर आप भी साल 2026 में जापान की जगमगाती सड़कों, शानदार बुलेट ट्रेन और वहां के खूबसूरत मंदिरों को देखने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. जापान जाना अब पहले जैसा नहीं रहेगा. करीब 48 सालों के लंबे इंतजार के बाद जापान सरकार ने अपने वीजा नियमों और फीस में बड़ा बदलाव करने का मन बना लिया है. इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. आइए समझते हैं कि अगर आप भारत से जापान जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा.

जापान ने आखिरी बार साल 1978 में अपनी वीजा फीस बदली थी. लेकिन अब रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों की भीड़ और कामकाज के बढ़ते खर्च को देखते हुए फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो जापान अब विकसित देशों (G7 और OECD) के बराबर अपनी वीजा फीस रखेगा. वर्तमान में भारतीयों के लिए वीजा फीस करीब ₹500 है और वीएफएस (VFS) सर्विस चार्ज ₹800 के आसपास है. लेकिन 2026 से यह खर्च काफी बढ़ सकता है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि फीस बढ़ने से पर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button