
हरियाणा के नूंह में एक 30 वर्षीय दिव्यांग युवक की पानी के कुंड में डुबोकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसका आरोप एक महिला और उसके साथियों पर लगा है।
नग्न अवस्था में युवक का शव मकान परिसर में ही बने पानी के कुंड से मिला है। मृतक के आरोपी महिला के साथ प्रेम संबंध बताया गया है।
दोनों करीब साढ़े चार साल से नूंह नहर कॉलोनी में स्थित एक मकान में साथ रहे थे। पुलिस ने आरोपी महिला व अन्य के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंचनेर थाना जुरहरा जिला डीग राजस्थान के रहने वाले उम्मर के मुताबिक बेटा अशफाक एक पैर दिव्यांग था। जो करीब साढे चार साल से फरजाना नाम की एक महिला के साथ रिलेशनशिप में था। दोंनो पल्ला कॉलोनी में एक मकान में साथ रहे थे।