दिल्ली

27 फरवरी को समुद्र में उतरेगा ‘सबमरीन किलर’, दुश्मन की पनडुब्बियों का काल बनेगा INS अंजदीप

27 फरवरी को समुद्र में उतरेगा ‘सबमरीन किलर’, दुश्मन की पनडुब्बियों का काल बनेगा INS अंजदीप

इस युद्धपोत का नाम कर्नाटक के कारवार तट के पास स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर रखा गया है. वैसे पहले नौसेना में आईएनएस अंजदीप का नाम युद्धपोत था जिसे 2003 में रिटायर कर दिया था. अब नया जहाज उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है.

भारतीय नौसेना 27 फरवरी को एक नई ताकत से लैस होने जा रही है. एक ऐसा युद्धपोत नौसेना में शामिल होने जा रहा है, जो गहरे समुद्र में मौजूद दुश्मन की पनडुब्बी को खोजकर मार गिराएगी. आसान भाषा में कहें तो ये ‘सबमरीन किलर’ होगा. यह देश का पहला युद्धपोत है जिसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप के तहत बनाया गया है. यानी इसमें सरकारी और प्राइवेट, दोनों निर्माता शामिल. इसका नाम INS अंजदीप है.

इस युद्धपोत को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में नौसेना में शामिल किया जाएगा. INS अंजदीप को खासतौर से दुश्मन की पनडुब्बियों से निपटने के लिए बनाया गया है. इसी वजह से इसे डॉल्फिन हंटर भी कहा जाता है. इसका मतलब असली डॉल्फिन का शिकार करना नहीं है, बल्कि पानी के अंदर तेज चलने वाली सबमरीन को पकड़ना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button