राष्ट्रीय
21 साल की उम्र में 2.5 करोड़ की सैलरी।

नौकरी का एक ऐसा ऑफर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद के एक छात्र को मिला है, जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. IIT हैदराबाद के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीस को नीदरलैंड की एक ग्लोबल ट्रेडिंग कंपनी ऑप्टिवर (Optiver) ने 2.5 करोड़ रुपये पैकेज ऑफर किया है.
एडवर्ड नाथन वर्गीस को ये रिकॉर्ड ब्रेकिंग सैलरी पैकेज उनकी किस्मत से नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत से मिला है. उन्होंने ऑप्टिवर कंपनी में दो महीने की समर इंटर्नशिप की थी, यहां उनके टैलेंट और मेहनत को देखते हुए कंपनी ने उन्हें ‘प्री-प्लेसमेंट ऑफर’ (PPO) दिया. अब एडवर्ड जुलाई में नीदरलैंड में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी नौकरी की शुरुआत करेंगे ।



