जानकारी

12वीं से इंजीनियर पास के लिए गोल्‍डन चांस, सैलरी 1.12 लाख तक

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जालंधर ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए भर्तियां निकाली हैं. इसके तहत कुल 58 पदों पर भर्तियां होनी हैं.ये मौका उन सभी के लिए है जो एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में नौकरी पाना चाहते हैं. चाहे आप 12वीं पास हो, किसी फील्ड में ग्रेजुएट हो या फिर इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर बैठे हो, इस भर्ती में आपके लिए कुछ न कुछ जरूर है

NIT Vacancy 2025 details: किन पदों पर वैकेंसी

सबसे पहले बात करते हैं कि किन किन पदों पर वैकेंसी है तो आपको बता दें कि एनआईटी में कुल 58 वैकेंसी में कई तरह की जॉब्स शामिल हैं. अगर आप टेक्निकल फील्ड में हैं तो 7 टेक्निकल असिस्टेंट और 16 टेक्नीशियन के पद हैं. सिविल इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 1 जूनियर इंजीनियर (सिविल) का पद है.अगर लाइब्रेरी या इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट आपका क्षेत्र है तो 2 लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट के पद खाली हैं. इसके अलावा 8 सुपरिटेंडेंट, 4 सीनियर असिस्टेंट और 6 जूनियर असिस्टेंट के पद हैं, जो ऑफिस मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े हैं. स्टेनोग्राफी में माहिर हैं तो 2 सीनियर स्टेनोग्राफर और 6 जूनियर असिस्टेंट के पद हैं, जो ऑफिस मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े हैं. स्टेनोग्राफी में माहिर हैं तो 2 सीनियर स्टेनोग्राफर और 2 स्टेनोग्राफर के पद हैं. मेडिकल फील्ड में रुचि रखने वालों के लिए 1 फार्मासिस्ट का पद भी है. और हां अगर आप स्पोर्ट्स से जुड़े हैं तो 2 एसएएस असिस्टेंट (स्पोर्ट्स असिस्टेंट) के पद भी हैं.

Non-Teaching Recruitment 2025: कितनी मिलेगी सैलरी?

अब बात सैलरी की.सबसे ज्यादा सैलरी वाले पद जैसे टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, एसएएस असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट और सुपरिटेंडेंट की है.इन पदों पर 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति महीना तक की सैलरी मिलेगी. इसी तरह सीनियर स्टेनोग्राफर और फार्मासिस्ट की सैलरी 29,200 से 92,300 रुपये तक है. स्टेनोग्राफर, सीनियर असिस्टेंट और सीनियर टेक्नीशियन की सैलरी 25,500 से 81,100 रुपये तक जाती है, जबकि टेक्नीशियन और जूनियर असिस्टेंट की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये तक है. इसके अलावा सरकारी नौकरी के बाकी फायदे जैसे DA, HRA, और पेंशन स्कीम्स भी मिलेंगी.

अब सवाल ये है कि इस जॉब के लिए पढ़ाई-लिखाई क्या चाहिए? हर पद की अपनी अलग रिक्वायरमेंट है. टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, और लाइब्रेरी असिस्टेंट जैसे पदों के लिए B.E., B.Tech, MCA या फिर इंजीनियरिंग डिप्लोमा चाहिए. सुपरिटेंडेंट और एसएएस असिस्टेंट जैसे पदों के लिए बैचलर डिग्री या मास्टर्स डिग्री किसी भी स्ट्रीम में चलेगी. सीनियर स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर और सीनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए 12वीं पास होना काफी है,बशर्ते आपके पास टाइपिंग या स्टेनो की स्किल्स हों. फार्मासिस्ट के लिए 12वीं के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा चाहिए. टेक्नीशियन और जूनियर असिस्टेंट के लिए भी 12वीं या ITI/डिप्लोमा काफी है.पूरी डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें.

कैसे होगा सेलेक्‍शन और कितनी एज?

उम्र की बात करें तो इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 33 साल होनी चाहिए. अगर आप SC, ST, OBC या PwBD कैटेगरी से हैं तो आपको उम्र में छूट मिलेगी. इन पदों पर सेलेक्‍शन तीन स्टेज में होगा. सबसे पहले एक स्क्रीनिंग टेस्ट होगा जो लिखित एग्जाम की तरह हो सकता है. इसके बाद कुछ पदों (जैसे स्टेनोग्राफर या टेक्नीशियन) के लिए स्किल टेस्ट होगा, जिसमें आपकी टाइपिंग, स्टेनो या टेक्निकल स्किल्स चेक की जाएंगी. आखिरी स्टेज में पर्सनल इंटरव्यू होगा, जहां आपका कॉन्फिडेंस और नॉलेज टेस्ट होगा.इन तीनों स्टेज को पार करने के बाद आप NIT जालंधर में नौकरी पा सकते हैं.

आवेदन की फीस भी ज्यादा नहीं है. अगर आप अनारक्षित, OBC-NCL या EWS कैटेगरी से हैं तो फीस 1,500 रुपये है. वहीं SC, ST, महिला या PwBD कैटेगरी के लिए फीस 1,000 रुपये है.फीस ऑनलाइन पे करनी होगी तो UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग तैयार रखें.

आवेदन कैसे करें?

अब सबसे जरूरी बात-आवेदन कैसे करना है? ये प्रोसेस बिल्कुल आसान है. सबसे पहले NIT जालंधर की ऑफिशियल वेबसाइट nitj.ac.in पर जाएं. वहां होमपेज पर Non-Faculty सेक्शन में जाकर Advertisement No. 01/2025 से 12/2025 for Recruitment of Non-Faculty Post वाला लिंक ढूंढें. इसके बाद Click here for Online Application Form पर क्लिक करें.अगर आप पहली बार अप्लाई कर रहे हैं तो अपनी ईमेल ID से रजिस्टर करें. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके फॉर्म में सारी डिटेल्स सही-सही भरें. अपने डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.फिर अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें ताकि बाद में जरूरत पड़े तो काम आए.ये भर्ती इसलिए खास है, क्योंकि NIT जैसे टॉप इंस्टिट्यूट में नौकरी का मौका बार-बार नहीं आता.सैलरी अच्छी है, जॉब सिक्योर है और करियर ग्रोथ के भी ढेर सारे चांस हैं.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button