POLITICSजानकारीदिल्ली

100 दिन में कनेक्ट होंगे गुजरात-मध्य प्रदेश-नितिन गडकरी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा अपडेट, 100 दिन में कनेक्ट होंगे गुजरात-मध्य प्रदेश

दिल्ली से मुंबई तक बन रहे अत्याधुनिक नेशनल एक्सप्रेसवे (NE4) को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया है कि मध्य प्रदेश और गुजरात के बॉर्डर पर बचे पैच का काम पूरा हो गया है। यह अगले 100 दिनों में ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा।

देश के सबसे लंबे और आधुनिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। 120 किलोमीटर की गति से चलने की सुविधा देने वाले इस एक्सप्रेसवे को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा अपडेट साझा किया है। अगले तीन महीने यानी करीब 100 दिनों में गुजरात और मध्य प्रदेश एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएंगे। नितिन गडकरी ने बताया है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली से वडोदरा वाला हिस्सा 2026 के बीच तक पूरा होकर ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा। इससे मुंबई और गुजरात से मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली का रुख करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (NE4) के इस हिस्से के खुलने से पुरानी हाईवे पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा। अभी झाबुआ में NE4 से उतरकर दाहाेद होकर वडोदरा और आना पड़ता है, लेकिन इस हिस्से के खुलने के बाद सीधे वडोदरा पहुंचा जा सकेगा।

गुजरात-एमपी के बीच थी रुकावट

केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री, नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक जवाब में कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली से वडोदरा वाला हिस्सा मई 2026 तक ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा। गुजरात-मध्य प्रदेश बॉर्डर से वडोदरा तक का हिस्सा अभी तक ट्रैफिक के लिए नहीं खोला गया है, क्योंकि इसमें आधा दर्जन से भी कम रुकावटें हैं, जिसमें एक बिजली का खंभा, बिजली की लाइन और लैंड-स्लाइडिंग की समस्या शामिल हैं। इसका मतलब है कि दिल्ली से वडोदरा का सफर इस कैलेंडर साल के बीच तक हो पाएगा। गौरतलब हो कि दिल्ली मुंबई के प्रोजेक्ट को कुल 48 पैकेज में बंटा है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1350 किलोमीटर है। अभी एक्सप्रेसवे का लगभग 875 किलोमीटर लंबा हिस्सा ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।

गायकवाड़ ने पूछा था सवाल

 

कांग्रेस सदस्य वर्षा गायकवाड़ के सवाल के जवाब में गडकरी ने संसद के निचले सदन में बताया कि अभी तक इसे लागू करने की लागत पूरे कॉरिडोर की मंजूर लागत के अंदर है। मंत्री ने आगे कहा, ‘कुछ पैकेज में ज़मीन अधिग्रहण, पेड़ काटने की इजाजत में देरी, यूटिलिटी शिफ्टिंग में देरी और कंसेशनेयर के डिफ़ॉल्ट से जुड़े मुद्दों की वजह से देरी हुई।गडकरी ने कहा कि वडोदरा से मुंबई तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के हिस्से में गुजरात के तीन पैकेज (गंडेवा से वापी) में काम पूरा होने में देरी होगी और यह अप्रैल 2028 तक ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली से वडोदरा तक के हिस्से के पूरा होने की बदली हुई तय तारीख मई, 2026 है। नितिन गडकरी ने कहा कि वडोदरा से मुंबई की तरफ गुजरात के 3 पैकेज के काम को 2027-28 में पूरा करने का लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button