राष्ट्रीय
1 फरवरी से बड़ा बदलाव… पान-मसाला और सिगरेट के शौकीनों को लगेगा शॉक, बढ़ने वाले हैं दाम!

1st February: कल से फरवरी का महीना कई बड़े बदलावों के साथ शुरू होने जा रहा है और इनमें से एक पान-मसाला और सिगरेट के शौकीनों क झटका देने वाला है, क्योंकि इनकी कीमतें बढ़ सकती हैं.
जनवरी का महीना खत्म होने वाला है और कल से नए फरवरी महीने की शुरुआत हो जाएगा. हर महीने की तरह ये महीना भी कई बड़े बदलावों (Rule Change From 1st February) के साथ शुरू होने जा रहा है. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) से लेकर टोल टैक्स पर फास्टैग से जुड़े नियम (FASTag Rule Change) तक शामिल हैं. वहीं सबसे बड़ा शॉक पान-मसाला और सिगरेट के शौकीनों को लगने वाला है. जी हां, 1 फरवरी 2026 से इन तंबाकू प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ (Pan-Masala Cigarette Price Hike) सकती हैं, क्योंकि सरकार इन पर लागू टैक्स में इजाफा करने वाली है l



