हाथ में हाथ, दिल में विश्वास, G-20 समिट में PM मोदी के हावभाव बता रहे अब भारत ही है ग्लोबल साउथ की आवाज

जोहेनसबर्ग में हुए G-20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिप्लोमैसी एक बार फिर तस्वीरों में साफ दिखाई दी. हर मुलाकात, हर मुस्कान और हर हाथ मिलाने के अंदाज ने यही संदेश दिया कि भारत अब न सिर्फ वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास से खड़ा है, बल्कि ग्लोबल साउथ की वास्तविक आवाज भी बन चुका है.
PM मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ बैठक कर भारत–दक्षिण अफ्रीका संबंधों की पूरी समीक्षा की. उन्होंने व्यापार, संस्कृति, निवेश, तकनीक, स्किलिंग और क्रिटिकल मिनरल्स तक व्यापक साझेदारी पर चर्चा की और दक्षिण अफ्रीका की सफल G-20 अध्यक्षता के लिए बधाई भी दी.
PM मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने पानी, नवाचार, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्र में बढ़ती साझेदारी पर सहमति जताई. तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच सहज और गर्मजोशी भरी बातचीत साफ नज़र आई.
G-20 के मंच पर पीएम मोदी की मुलाकात जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस से भी हुई. PM मोदी ने इस संबंध को “इतिहास और संस्कृति से गढ़ी दोस्ती” बताया. तस्वीरें दो देशों के बीच भरोसे और समान विकास की भावना को दर्शाती हैं.
PM मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद अली से भी बात की. उन्होंने ऐतिहासिक संबंधों और विकास सहयोग को मजबूती देने के लिए तकनीक और स्किलिंग क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने की बात कही. तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच सहज संवाद दिखाई देता है.
PM मोदी ने WTO की डायरेक्टर-जनरल डॉ. न्गोज़ी ओकोंजो-ईवेला से भी मुलाकात की. यह तस्वीर वैश्विक व्यापार मामलों में भारत की बढ़ती भूमिका का संकेत देती है.
PM मोदी की मुलाकात ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से हमेशा की तरह गर्मजोशी से भरी दिखी. व्यापार, संस्कृति और लोगों के बीच जुड़ाव को और मज़बूत करने पर दोनों नेता सहमत दिखे.
समिट में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की IBSA बैठक ने एक बड़ी तस्वीर दी तीन महाद्वीप, तीन लोकतांत्रिक ताकतें और ग्लोबल साउथ की सामूहिक आवाज. मोदी ने कहा कि IBSA कोई सामान्य समूह नहीं, बल्कि उभरती दुनिया की आकांक्षाओं का मंच है. तस्वीरों में तीनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज यही संदेश देती है कि भारत अब पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली और भरोसेमंद साझेदार है.
पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग G20 समिट के दौरान इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से भी बातचीत की.



