Weather

हरियाणा में दिखा मानसून का कहर, सड़के हुई जलमग्न

हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस समय मानसूनी बारिश का दौर जारी है। पंजाब और दिल्ली में बारिश का असर थोड़ा देर से शुरू हुआ, लेकिन अब जब बारिश हो रही है, तो इसके कारण सड़कों से लेकर बाजार और कार्यालय तक जलमग्न हो चुके हैं।

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में बीते 24 घंटे में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी भर गया है। बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

राज्य के अन्य जिलों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चरखी दादरी समेत अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है, जिसमें तेज़ हवाओं, गरज-चमक और आंधी की चेतावनी दी गई है। गुरुग्राम में रातभर हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में गंभीर जलभराव देखा गया है

ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

बारिश के चलते कई स्थानों पर नालों के ओवरफ्लो होने की खबरें हैं।बाजारों में पानी भरने से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है और दुकानों तक पहुंचने में ग्राहकों को भी दिक्कतें आ रही हैं। रकारी दफ्तरों में भी पानी भरने की वजह से कामकाज प्रभावित हुआ है. शहर की मुख्य सड़कों पर जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

जहां एक तरफ आम जन जीवन को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है, वहीं बारिश का यह दौर खेती के लिहाज से फायदेमंद माना जा रहा है।खासकर बाजरा और कपास की फसलों को इससे लाभ मिल रहा है।

जिले में 1.10 लाख एकड़ में बाजरे की और लगभग 30 हजार एकड़ में कपास की फसल खड़ी है. सिंचाई विभाग ने खेतों से पानी निकालने के लिए पहले से ही पंप और मोटरें लगवा रखी हैं, जिससे जलभराव की स्थिति से निपटने में मदद मिल रही है।बावजूद इसके, बारिश की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button