स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमबैक! T20I में 4000 रन पूरे कर बनीं पहली भारतीय महिला

विशाखापट्टनम : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में शानदार वापसी करते हुए बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने 25 गेंदों पर 25 रनों की पारी में T20I में 4000 रन पूरे कर लिए, जो उन्हें पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनाता है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और श्रीलंका को 20 ओवर में 121/6 पर रोक दिया। विश्मी गुणरत्ने ने 43 गेंदों पर 39 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा (1/20), क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बनाकर 8 विकेट से आसान जीत हासिल की।
जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 69 (44 गेंद, 10 चौके) रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। स्मृति दुनिया की दूसरी महिला हैं, जिन्होंने T20I में 4000 रन पूरे किए (सूजी बेट्स के बाद)। यह जीत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई।



