खेल
स्कॉटलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, बांग्लादेश की जगह मिली एंट्री

बेरिंगटन कप्तानबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा चिंताओं के कारण टूर्नामेंट से हटने के बाद स्कॉटलैंड को ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह मिली है। 26 जनवरी 2026 को स्कॉटलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें रिची बेरिंगटन कप्तानी करेंगे।टीम विवरणकप्तान: रिची बेरिंगटन।मुख्य खिलाड़ी: टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुनसी, माइकल लीस्क।नए चेहरे: जैनुल्लाह इहसान (अफगान मूल), ओलिवर डेविडसन, फिनले मैकक्रिथ।रिजर्व: ट्रैवलिंग – जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस; नॉन-ट्रैवलिंग – मैकेंजी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर।टूर्नामेंट अपडेटटूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत-स्रीलंका में होगा।ग्रुप C में स्कॉटलैंड का सामना इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज से होगा। पहला मैच 7 फरवरी को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ।



