खेल
स्कूल लौट जाओ और कप्तानी सीखो’, न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज हार पर शुभमन गिल को पाकिस्तानी दिग्गज बासित अली की फटकार

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर पहली बार वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई, जिसमें इंदौर के निर्णायक तीसरे मैच में 41 रन से हार हुई। शुभमन गिल की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी कर 8 विकेट पर 337 रन बनाए, डेरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतकों से। जवाब में भारत 296 पर ऑलआउट हो गया।
इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने गिल की कप्तानी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “स्कूल जाइए और कप्तानी सीखिए। आपके पास कुलदीप यादव और जडेजा जैसे स्पिनर हैं, फिर भी पहले नीतीश रेड्डी से गेंदबाजी कराई। शान मसूद को कॉपी मत करो।”
यह भारत के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज हार है, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठे हैं।



