राष्ट्रीय
स्कूल पहुंचने में 10 मिनट लेट…, टीचर ने लगवाई 100 उठक बैठक, बच्ची की मौत

वसई में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां स्कूल में 10 मिनट देर से पहुंचने पर दी गई 100 उठक-बैठक की सजा ने 13 वर्षीय छात्रा अंशिका गौड़ की जान ले ली. सजा के बाद उसकी हालत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मनसे ने स्कूल पर ताला लगाकर कार्रवाई की मांग की, जबकि स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को हटाने और कुपोषण का दावा किया है. परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है.
बीते 14 नवंबर को जब देशभर में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा था, वहीं वसई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चिल्ड्रन डे के दिन ही स्कूल में 10 मिनट देर से आने पर एक शिक्षिका ने छात्रा को 100 उठक-बैठक लगाने की सजा दी. इससे उसकी हालत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.



