असम रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, विकास और सुरक्षा पर दिया जोर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और देशविरोधी ताकतों का समर्थन कर रही है। पीएम मोदी ने राज्य की जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए असम के विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि असम और पूर्वोत्तर की जनता, विशेषकर माताओं-बहनों का स्नेह उन्हें निरंतर प्रेरित करता है और यह क्षेत्र के विकास को नई ऊर्जा देता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की “डबल इंजन सरकार” में असम में विकास की गति लगातार बनी हुई है, ठीक वैसे ही जैसे ब्रह्मपुत्र नदी की धाराएं कभी नहीं रुकतीं।
प्रधानमंत्री ने गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह असम के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
पीएम मोदी ने SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार राज्य की सुरक्षा, विकास और जनहित से कोई समझौता नहीं करेगी।



