गोंडा

साहब यहां रात में अवैध व दिन में नियम विरुद्ध हो रहा मिट्टी खनन

*दिन-रात गरजती जेसीबी मशीन, पुलिस के नाक नीचे हो रहा है खेल बेखौफ माफिया प्रशासन को दे रहे चुनौती*

*गोंडा*

गोंडा जिले में अवैध मिट्टी खनन माफियाओं को रोक पाना विभागीय अधिकारियों व पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जिले में अभी तक तो रात में जेसीबी व लोडर से अवैध मिट्टी खनन जारी रहा है परन्तु अब दिन दहाड़े बेखौफ खनन माफिया धरती मां के सीने को चीर उपजाऊ जमीन को बर्बाद कर रहे हैं। ताज़ा मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र से जुड़ा है,जहां चौकी क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर खुर्द यहां अपनी दबंगई व रसूख के बदौलत ना कि रात में अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है बल्कि दिन दहाड़े जेसीबी मशीन से खुदाई कर डंपर के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वैसे ये खेल चौकी से महज कुछ ही दूरी का है। ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर में जंगल व कुआनो नदी के बेहद नजदीक स्थित अलग-अलग गाटों से जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी की खुदाई वह डंपरों के जरिए ढुलाई का कार्य किया जा रहा है। खबर है कि एक आध गाटे का रॉयल्टी जमा करके दिन के समय मिट्टी खुदाई कर क्षेत्रीय भट्ठो पर महंगें दामों में बेचा जा रहा है वहीं रात के अंधेरे में बगैर अनुमति अवैध रूप से मिट्टी का खनन करके घर बनाने व गड्ढों की पटाई करने के लिए आम जनों को महंगे रेट में मिट्टी की बिक्री की जा रही है तथा इसी क्षेत्र के गांधी चबूतरा व मऊ शमशाबाद गांव में भी लोडर मशीन व ट्रैक्टर ट्राली के जरिए अवैध मिट्टी का खनन करके आसपास के क्षेत्र में बेचा जा रहा है। दिन रात मिट्टी भर के ट्रैक्टर ट्रालियो पर गोंडा बलरामपुर मुख्य मार्ग से होते हुए क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी ले जाते हुए देखे जा रहे हैं लेकिन स्थानीय पुलिस वह खनन विभाग के अधिकारी सब कुछ जानकर अनजान बने हुए हैं। गांव के कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की मिट्टी लदे वाहनों के आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त हो रहे हैं व चक मार्गों पर छह इंच मोटी धूल की परत जमी हुई है। जिससे राहगीरों को आवागमन के दौरान जान माल का खतरा बना रहता है। बताया जाता है कि मिट्टी परिवहन के लिए डंपरों का ना तो खनन विभाग में पंजीकरण कराया गया है और ना ही धुलाई परमिट जारी कराई गई है,जिसकी जांच करवाकर कार्रवाई किया जाना नितांत आवश्यक है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button