गोंडा

साइकिल रेस सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में भाई रिसित अग्रवाल और बहन आरना अग्रवाल ने प्रथम बाजी मारी

*गोंडा*

अग्रसेन जयंती समारोह का 46 वां वर्ष पर रविवार को नवीन गल्ला मंडी स्थल पर साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समाज के तमाम बच्चों ने हिस्सा लिया। साइकिल रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ अग्रवाल नव युवक संघ के कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल और समाजसेवी कमल किशोर शाह ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।रेस प्रतियोगिता बालक और बालिकाओं का चार वर्गों में प्रतियोगिता हुई, जिसमे बालिका वर्ग जूनियर में हर्षिता संघई को प्रथम, मोली जैन को द्वित्तीय,और दिव्या अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला।बालिका वर्ग सीनियर में आरना अग्रवाल को प्रथम, राध्या मित्तल को द्वितीय, और विती सिंघल को तृतीय स्थान मिला। और इसी तरह जूनियर बालक वर्ग में आदविक बंसल को प्रथम रुद्रांश सोमानी को द्वितीय और श्रेष्ठ गर्ग को तृतीय स्थान मिला। और सीनियर बालक वर्ग में रिसित अग्रवाल को प्रथम, अविल पचेरिया को द्वितीय और कार्तिक अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला।

साइकिल रेस सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में भाई रिसित अग्रवाल और बहन आरना अग्रवाल ने प्रथम बाजी मारी।

रेस प्रतियोगिता मारवाड़ी युवा मंच गोंडा शाखा द्वारा आयोजित किया गया। रेस प्रतियोगिता कराने में मंच के अध्यक्ष पीयूष मित्तल, महामंत्री विकास बंसल,मुकेश नहारिया,विकास जैन,प्रिंस गर्ग ,कृष्ण अग्रवाल, वैभव अग्रवाल,और देवेश जालान रहे। अग्रसेन जयंती समारोह अग्रवाल नव युवक संघ द्वारा मनाया जाएगा । संघ के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती का कार्यक्रम 20,21 और 22 सितंबर को रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में होगा।,और अग्रसेन जयंती धूमधाम से 22 सितंबर को मनाई जाएगी। कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया की 20 सितंबर को निबंध लेखन , कुकिंग ,शतरंज ,एकल नृत्य और महिलाओं की नृत्य की प्रतियोगिता का कार्यक्रम होगा। 21 सितंबर को पोस्टर पेंटिंग ,बोरा दौड़ , छोटे बच्चों की गुढ़लिया , पॉट पेंटिंग, बेबी रेस, सुलेख, मंडला आर्ट ड्राइंग, कुर्सी दौड़ , कैरम, रसाकसी महिला वर्ग ,म्यूजिकल चेयर, फैंसी ड्रेस, प एकल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम के महामंत्री विकास जैन ने बताया की 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से ध्वजारोहण के साथ मनाया जाएगा फिर उसके बाद पूजन एवं हवन कार्यक्रम होगा एवं अग्रसेन चौराहे पर माल्यार्पण भी किया जाएगा। उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर आरती थाल, रस्साकस्सी पुरुष वर्ग ,लड्डू गोपाल जी का श्रृंगार प्रतियोगिता,व्यंजन, फैंसी ड्रेस , एकल नृत्य, समूह नृत्य प्रतियोगिता सीनियर वर्ग किया जाएगा।और शैक्षणिक पुरस्कार वितरण के साथ-साथ कार्यक्रम में प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरण किया जागा। साइकिल रेस प्रतियोगिता के दौरान संघ के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन ,कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल, महेश नहारिया, सुधीर तुलस्यान, अजय अग्रवाल, गोपाल मित्तल, हरीश केडिया और अतुल अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button