राष्ट्रीय
सांसद राशिद इंजीनियर को मिली कस्टडी पैरोल,बजट सत्र में होंगे शामिल l

👉आतंकी फंडिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सांसद राशिद इंजीनियर को पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए कस्टडी पैरोल दी है.
👉टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार और न्यायिक हिरासत में बंद सांसद इंजीनियर राशिद को संसद के बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत मिल गई है. पटियाला हाउस कोर्ट ने कश्मीर के बारामूला से सांसद राशिद को कस्टडी पैरोल दी पर संसद ले जाने की अनुमति दी है l
👉संसद का बजट सत्र 28 फरवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा. पटियाला हाउस कोर्ट की अनुमति के बाद अब सांसद राशिद भी इसका हिस्सा बनेंगे. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि राशिद इंजीनियर सिर्फ उसी दिन तिहाड़ जेल से संसद जाएंगे, जिस दिन संसद का सत्र चलेगा l



