इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह की हुई सगाई, कई वरिष्ट नेता हुए शामिल

इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए है। क्रिकेटर ने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये सगाई लखनऊ के स्थित एक होटल में हुई। इस भव्य समारोह में कई दिग्गज नेता और खिलाड़ी मौजूद रहे है। सगाई फंक्शन में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
फंक्शन में रिंकू और प्रिया सरोज की फोटो सामने आई है। इन फोटो में प्याजी रंग के लहंगे में दिखीं। रिंकू सफेद रंग शेरवानी पहने दिखे। सगाई की अंगूठी पहनाते वक्त सपा सांसद काफी भावुक हो गई और फूट-फूट कर रो गई। सभी उनको हैरानी से देख रहे थे, इस मूमंट में रिंकू ने उन्हें संभाला।
प्रिया सरोज 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर लोकसभा सीट से जीती थीं. प्रिया राजनीतिक बैकग्राउंड से हैं. उनके पिता तूफानी सरोज कद्दावर नेता हैं. वे तीन बार सांसद और मौजूदा विधायक हैं. उधर, प्रिया लोकसभा के लिए चुनी गईं सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं, तब उनकी उम्र 25 साल थी. बताते चले कि सोशल मीडिया पर रिंकू के फैन उन्हें बधाई देते नज़र आ रहे हैं।
Manisha Pal