उत्‍तर प्रदेश

शादी के महीनों बाद ससुराल का डर, बेटी को घर में नहीं रखा, अब मिली मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव जानखेड़ा में 24 वर्षीय दीपांशी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.मृतका का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना से पहले ही दीपांशी के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए.दीपांशी के पिता चरण सिंह उर्फ सोनू ने आरोप लगाया कि दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर बेटी को लगातार धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष की असली हकीकत सामने आ गई थी.

परिवार के अनुसार, दीपांशी बेहद शांत स्वभाव की लड़की थी. शादी में स्विफ्ट कार और गहनों के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे. सास बार-बार ताने मारती, पति शराब पीकर मारपीट करता और बार-बार स्कॉर्पियो कार लाने की धमकी देता. कई बार पंचायत और समझौते हुए, लेकिन फिर भी बेटी को मायके छोड़ दिया जाता और प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहता. पुलिस के अनुसार, घटना के दिन रात 11 बजे दीपांशी के ससुर ने फोन कर बताया, “तुम्हारी बेटी ठंडी हो गई है, जल्दी आओ.” परिवार जब मौके पर पहुंचा,तो दीपांशी बेसुध हालत में मिली और ससुराल के सभी लोग गायब थे.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button