जानकारी

शर्मिंदगी की सारी हदें की पार, चाची ने पति के सामने की भतीजे से शादी 

हाल ही में मध्यप्रदेश की खबर ने सबको हिला कर रख दिया था। रिश्तों की मजबूती और शर्मिंदगी को तारतार कर दिया था। पत्नी सोनम ने अपने पति को ही अपने आशिक के साथ मिल कर मरवा दिया। इस खबर ने सबको हैरत में डाल दिया और यह बताया कि आज कल रिश्तों की कोई कदर नहीं है ऐसा ही एक मामला बिहार के जमुई का आया है जहां एक चाची ने अपने पति को छोड़ भतीजे से शादी रचा ली।

महिला को प्यार का ऐसा जुनून सवार था कि रिश्तों की मर्यादा को भूल अपने से अपने भतीजे से ही शादी रचा ली। इस घटना में महिला एक बेटी की मां भी है। अपने पति को छोड़ उसने अपने पड़ोसी भतीजे से शादी कर ली है। लड़के का नाम सचिन दुबे है। महिला ने अपनी शादी के दो साल बाद ही सचिन से शादी रचा ली।

बता दें कि घटना सदर थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव की है। गांव के विशाल दुबे की पत्नी आयुषी कुमारी ने गांव के भतीजे को ही अपना पति बना लिया। चाची ने रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक के साथ मंदिर में शादी की। शादी के बाद महिला ने कहा कि अब सचिन ही सब कुछ है। सचिन दुबे ने कहा हम दोनों लगभग दो साल से एक-दूसरे से प्यार कर रहे हैं। अब हमारे रिश्ते को नाम मिल गया है। सचिन ने कहा कि मैं आयुषी को जीवन भर खुश रखूंगा।

बता दें कि आयुषी की पहली शादी साल 2021 में विशाल दुबे से हुई। फिर एक बेटी की मां बनी। बेटी अभी 4 साल की है। दोनों एक दूसरे से लगातार मिलते रहते थे। मोबाइल पर बातें भी कर रही थी, लेकिन दोनों में से किसी के परिवार के सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। जब बात सामने आई तो मामला काफी आगे बढ़ चुका था और आखिरकार महिला ने अपने पति के सामने ही प्रेमी से शादी कल ली।

Manisha Pal

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button