POLITICS

वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग पर लगाए ये गंभीर आरोप

ममता बनर्जी का तर्क है कि जिस संवैधानिक संस्था (ECI) से निष्पक्षता और लोकतंत्र की रक्षा की उम्मीद की जाती है, उसका मौजूदा आचरण बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है.

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी और चुनाव आयोग (ECI) के बीच तकरार अब देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गई है. CM ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें आयोग पर राजनीतिक पक्षपात और तानाशाही रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया गया है. इस याचिका में चुनाव आयोग के साथ-साथ राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को भी प्रतिवादी बनाया गया है.

विवाद की मुख्य जड़ राज्य में चल रही वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया है, जिसे ममता बनर्जी ने असंवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button