राष्ट्रीय

विश्व पुस्तक मेला 2025 भारत मंडपम में लगने जा रहा हैं

विश्व पुस्तक मेला 2025 दिल्ली के भारत मंडपम में लगने जा रहा है। विश्व पुस्तक मेला का आयोजन एक फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा।

इसका विषय 75वें गणतंत्र दिवस पर केंद्रित होगा और आयोजन में 50 देशों की भागीदारी रहेगी।राष्ट्रीय पुस्तक न्यास बताया कि पुस्तक मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को करेंगी।

पुस्तक मेले में 2,000 से अधिक प्रकाशक और 1,000 से ज्यादा वक्ता मेले में आएंगे। इस साल रूस को मुख्य देश के रूप में चुना गया है।

एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक ने कहा कि यह मेला भारत की सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की आकांक्षाओं को जोड़ने का मंच बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button