क्राइमजानकारीदिल्ली।

गुरुग्राम के छात्र ने स्कूल में बम की धमकी वाला ईमेल भेजकर कक्षाएं ऑनलाइन करने को कहा

पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक निजी स्कूल के 12 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के प्रयास में संस्थान को बम की धमकी वाला ई-मेल भेजा।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध (दक्षिण) पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और छात्र की पहचान कर ली गई है।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 18 दिसंबर को सेक्टर 65 स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल के अधिकृत व्यक्ति से शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल को ईमेल पर बम की धमकी मिली है।

थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि यह ई-मेल 12 वर्षीय एक लड़के का था।

एसएचओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि वह उसी स्कूल का छात्र है और उसने स्कूल को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रेरित करने के इरादे से ई-मेल भेजा था।

प्रवक्ता ने कहा, “उसने कहा कि उसने अपने कृत्य की गंभीरता को समझे बिना गलती से मेल भेज दिया था। छात्र जांच में सहयोग कर रहा है और जांच चल रही है।”

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button