विगत दिनों तालाब में डूबकर बुआ, भतीजे की मौत पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने पीड़ित परिवार को चार- चार लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दिया

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत करनैलगंज तहसील क्षेत्र के थाना कटरा बाजार के ग्राम सेल्हरी के मजरा सूबेदार पुरवा का मामला है जहां बीते दिनों एक तालाब में डूबने से बुआ भतीजे की मौत हो गई थी मौत के मामले में शनिवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा व बावन सिंघन पीड़ित परिवार को चार – चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चेक दिया गया। मंगलवार को तालाब में डूबने से बुआ भतीजे की मौत हो गई थी।राधा उम्र 15 पुत्री भगौती,और रवि उम्र 10 वर्ष पुत्र दिनेश का तालाब में पैर फिसल गया था और दोनों की डूबने से मौत हो गई थी। भाजपा नेता विधायक बावन सिंह व उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची और परिवार को ढांढस बंधाया और दोनों को चार – चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। यूपी जिला अधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि विधायक बावन सिंह के प्रयास से प्रशासन ने सहायता धनराशि पीड़ित परिवार के बैंक खाते में भेज दी गई।



