एक सप्ताह पूर्व पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त ना कर पाने के कारण पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत बनगाई गांव में आज शुक्रवार/शनिवार की रात्रि को अपनी पत्नी के विगत 30 अक्टूबर को रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सदमा बर्दाश्त ना कर पाने के कारण उसके पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक दादी कोकिला सिंह ने धानेपुर पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आज मेरे घर के कमरे के अंदर मेरे पुत्र शिवम सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह उम्र 30 वर्ष ने अपने घर के अंदर कमरे में हुक के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताते चलें कि मृतक शिवम सिंह की आशाबहु पत्नी वंदना सिंह उम्र 24 वर्ष ने बीते 30 अक्टूबर को 14 कोसी परिक्रमा की रात्रि में अपने कमरे में हुक के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी उसे समय मृतक का पति शिवम सिंह रोजी रोजगार के सिलसिले गैर प्रदेश में था वह किसी तरह फ्लाइट से अयोध्या आकर अपनी पत्नी का दाह संस्कार किया मृतक की पत्नी का तीन दिन बाद 13 वीं संस्कार होना था लेकिन वह अपनी मृतक पत्नी का सदमा बर्दाश्त ना कर पाया और बीती शुक्रवार शनिवार की रात्रि में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली शनिवार सुबह 10:00 बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे में देखा कि वह अपने कमरे में फांसी तो पाया कि वह अपने कमरे में फांसी पर झूल रहा है मृतक अपने पीछे 8 वर्ष की बेटी वेदांशी सिंह और 6 वर्ष का बेटा विनय सिंह छोड़ गया है दोनों के ऊपर से माता-पिता का साया उठ चुका है और उनकी देखभाल घर में उनकी दादी कोकिला सिंह के कंधो पर आ गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धानेपुर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।



