खेल

रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर BCCI का अपटेड, दोनों खेलेंगे अपना फेयरवेल मैच?

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी और उनको इस फॉर्मेट में फेयरवेल मैच खेलने नहीं मिला. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने फैंस से आग्रह किया है कि वे विराट कोहली और रोहित शर्मा के विदाई मैच को लेकर ज्यादा चिंता न करें. दोनों ही खिलाड़ी फिट हैं और अच्छा खेल रहे हैं. उन्होंने ‘बहुत फिट’ कोहली और ‘बहुत अच्छे खिलाड़ी’ रोहित का समर्थन किया. पिछले कुछ दिनों से उनके करियर के जल्द खत्म होने की आशंका जताई जा रही है.

UPT20 लीग के लिए एक इंटरव्यू में शुक्ला से पूछा गया कि क्या भारतीय क्रिकेट के इन दोनों दिग्गजों को सचिन तेंदुलकर की तरह विदाई मैच मिलेगा, जैसा 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था. इसके जवाब में उन्होंने याद दिलाया कि यह जोड़ी अभी भी वनडे खेल रही है और बोर्ड उन्हें रिटायर होने के लिए नहीं कहेगा जबकि विदाई मैच के बारे में फैसला सही समय पर लिया जाएगा.

शुक्ला ने इंटरव्यू में कहा. “उन्होंने अभी तक रिटायरमेंट नहीं लिया है, है ना? रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों वनडे खेल रहे हैं. उन्होंने रिटायरमेंट नहीं लिया है तो आप उनके विदाई की बात और चिंता क्यों कर रहे हैं? दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेना यह एक स्टेज है. वे अभी भी वनडे खेल रहे हैं. इतनी चिंता मत करो. BCCI की नीति काफी साफ है. हम किसी को रिटायर होने के लिए नहीं कहते, उन्हें खुद फैसला लेना होता है. यह फैसला उन्हें लेना है, और हम उसका सम्मान करते हैं.”

जब होस्ट ने उनसे फैंस की ओर से विदाई मैच की व्यवस्था करने का अनुरोध किया, तो शुक्ला ने कहा, “जब समय आएगा, तब हम इस पर विचार करेंगे. आप पहले से ही उनकी विदाई की व्यवस्था कर रहे हैं! विराट कोहली बहुत फिट हैं, और रोहित शर्मा बहुत अच्छा खेलते हैं. आप उनकी विदाई की चिंता क्यों कर रहे हैं?”

कोहली और रोहित ने 2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. उन्होंने इस साल मई में कुछ दिनों के भीतर ही टेस्ट करियर को भी अलविदा कह दिया. IPL 2025 के बाद से भारत ने कोई ODI क्रिकेट नहीं खेला है, और अगली सीरीज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित है. मीडिया में यह चर्चा हैकि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदों के लिए घरेलू प्रतियोगिता, विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा जा सकता है, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या यह सच होता है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button