
रामायण में गुरु वशिष्ठ का किरदार निभा चुके प्रसिद्ध अभिनेता सुधीर दलवी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जिसमें काफी खर्चा आ रहा है। परिवार ने आर्थिक मदद की अपील की थी, जिसके बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनके इलाज के लिए मदद की है। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर भी यह जानकारी दी और सुधीर दलवी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। हालांकि, कुछ लोग उनकी इस मदद पर ट्रोलिंग भी करते रहे, लेकिन रिद्धिमा ने साफ जवाब देते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा आशीर्वाद है। सुधीर दलवी ने ‘रामायण’ और ‘शिरडी के साईं बाबा’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में यादगार रोल निभाए हैं।



