राबड़ी देवी को खाली करना होगा 10 सर्कुलर आवास, भवन निर्माण विभाग ने जारी किया नोटिस

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर आवास खाली करना होगा. भवन निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया है. उन्हें दूसरा सरकारी आवास आवंटित किया गया. 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास दिया गया है. 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करवाने के पीछे का कारण राबड़ी देवी का विधान परिषद में नेता विरोधी दल होना है. जिस आवास में अभी राबड़ी देवी रह रही हैं, वह पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित होता है. अगर राबड़ी देवी नेता विरोधी दल का पद छोड़ती हैं फिर भी उन्हें यह आवास खाली करना होगा. वो एमएलसी हैं और उन्हें एमएलसी के आवास में शिफ्ट होना पड़ेगा.
हिंदी न्यूज़ राज्य बिहार राबड़ी देवी को खाली करना होगा 10 सर्कुलर आवास, भवन निर्माण विभाग ने जारी किया नोटिस
राबड़ी देवी को खाली करना होगा 10 सर्कुलर आवास, भवन निर्माण विभाग ने जारी किया नोटिस
Rabri Devi News: बिहार के भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस जारी कर 10 सर्कुलर आवास खाली करने को कहा है. उन्हें दूसरा आवास आवंटित कर दिया गया.
राबड़ी देवी को खाली करना होगा 10 सर्कुलर आवास, भवन निर्माण विभाग ने जारी किया नोटिस
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर आवास खाली करना होगा. भवन निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया है. उन्हें दूसरा सरकारी आवास आवंटित किया गया. 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास दिया गया है. 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करवाने के पीछे का कारण राबड़ी देवी का विधान परिषद में नेता विरोधी दल होना है. जिस आवास में अभी राबड़ी देवी रह रही हैं, वह पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित होता है. अगर राबड़ी देवी नेता विरोधी दल का पद छोड़ती हैं फिर भी उन्हें यह आवास खाली करना होगा. वो एमएलसी हैं और उन्हें एमएलसी के आवास में शिफ्ट होना पड़ेगा.
2005 से ही यहां रह रही हैं राबड़ी देवी
2005 से ही राबड़ी देवी 10 सर्कुलर आवास पर रह रही हैं. अब उनके आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू होगी. राबड़ी देवी आरजेडी की उपाध्यक्ष भी हैं. 25 जुलाई 1997 को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी. वो बिहार की पहली और इकलौती महिला सीएम रही हैं.
आरजेडी नेता संदीप यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी को 10 सर्कुलर रोड आवास छोड़ने का आदेश ये खबर दुखद है और राजनैतिक नीचता का सूचक है. इतना भी नीचे नहीं गिरना चाहिए , बदला का भाव इसे ना कहें तो क्या कहें. हद कर दिया आपने.”



