POLITICS

राज्यसभा चुनाव में हार के लिए तेजस्वी हैं जिम्मेदार, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दिया सनसनीखेज बयान

राज्यसभा चुनाव में हार के लिए तेजस्वी हैं जिम्मेदार, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दिया सनसनीखेज बयान

राज्यसभा चुनाव में बिहार की एक सीट पर महागठबंधन ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था। हालांकि इस एक सीट पर NDA और महागठबंधन दोनों की जीत मुश्किल थी बावजूद इसके तेजस्वी ने आंकड़ों की व्यवस्था कर ली थी लेकिन अंत समय में अपने चार विधायकों ने ही धोखा दे दिया। मतदान के दिन राजद के एक तथा कांग्रेस के 3 विधायकों ने वोट ही नहीं डाला और द्वितीय वरीयता की गिनती में NDA के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली। हालांकि वोट नहीं डालने वाले विधायकों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन इसे लेकर बिहार की राजनीति गर्म है। NDA के नेता लगातार अपनी सरकार के विकास कार्यों तथा महागठबंधन की नीतियों को हार की वजह बता रहे हैं।

विपक्षी नेतृत्व के अहंकार ने हराया

अब इस मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव में हार के लिए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को ही जिम्मेवार ठहरा दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह चुनाव इस जन्म नहीं विपक्ष को नहीं हरा सकती थी लेकिन विपक्ष के नेतृत्व के अहंकार की वजह से हार हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के तीन विधायकों को वोट नहीं करने पर नोटिस जारी किये जाने को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की लाइन से हट कर काम किया है तो नोटिस जारी किया ही जायेगा और उन्हें जवाब भी देना पड़ेगा। इसके साथ ही पप्पू यादव ने महागठबंधन में कांग्रेस को सम्मान नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेतृत्व ने सहयोगियों को बराबर सम्मान नहीं दिया और इसी अहंकार की वजह से चुनाव में हार हुई वरना भाजपा कभी नहीं हरा सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button