योगी सरकार का दिवाली तोहफा सभी वर्गों के लाखों छात्रों को समय से पूर्व छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार यूपी के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को नवरात्र में ही दिवाली का बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। 26 सितंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खुद 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे।
आम तौर पर यह छात्रवृत्ति फरवरी-मार्च में मिलती थी। लेकिन इस बार सरकार ने दिवाली से पहले ही इसका वितरण शुरू करने का फैसला लिया है।इस पहल का लाभ पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्ण वर्ग के छात्रों को मिलेगा।
छात्रवृत्ति का दायरा बढ़ाते हुए वर्ष 2024 में जहां 59 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला था, वहीं 2025 में यह संख्या 70 लाख से अधिक हो जाएगी। सरकार का कहना है कि अब हर बार इसे सितंबर माह में ही देने की कोशिश रहेगी ताकि जरूरतमंद विद्यार्थी समय रहते अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद प्राप्त कर सकें।



