उत्तर प्रदेश
यूपी सरकार का दिवाली गिफ्ट: 1.86 करोड़ माताओं-बहनों को दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली के शुभ अवसर पर प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी रिफिल सिलेंडर देने की घोषणा की है। यह योजना 2025-26 के वित्तीय वर्ष में दो चरणों में लागू होगी — पहला० अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक और दूसरा जनवरी से मार्च 2026 तक। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन सभागार में इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक राहत और स्वच्छ ईंधन का लाभ मिलेगा जिससे ग्रामीण परिवारों की रसोई धुएं से मुक्त होगी और महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। पहले चरण में 1.23 करोड़ लाभार्थियों का आधार सत्यापन पूरा हो चुका है, जिनके बैंक खातों में सब्सिडी की राशि सीधे भेजी जाएगी।



