POLITICS
मोदी सरकार न साफ पानी दे सकी, न साफ हवा; जनता को भुगतना पड़ रहा है खामियाजा: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार (2 जनवरी, 2026) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल जीवन मिशन का खूब प्रचार करते हैं, लेकिन इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों पर चुप्पी साधे हुए हैं।
खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश को न तो साफ पानी दे पाईं और न ही साफ हवा।
उन्होंने कहा,
“नरेंद्र मोदी जी, जो जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पीटते नहीं थकते, इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों पर अपनी पुरानी आदत के मुताबिक खामोश हैं।”
खड़गे ने आगे कहा कि यही वही इंदौर शहर है, जिसने केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार आठवीं बार ‘सबसे स्वच्छ शहर’ का खिताब हासिल किया है।
“यह बेहद शर्मनाक स्थिति है कि भाजपा की अक्षमता के कारण यहां लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं,” उन्होंने कहा।



