राष्ट्रीय

मेरी सगाई हो गई… सुनते ही बैग से निकाली पिस्टल और सबके सामने धांय! एकतरफा प्यार की खूनी कहानी l

घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र पिस्टल लेकर क्लासरूम तक कैसे पहुंच गया? पुलिस ने क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब के तरनतारन जिले के उस्मा गांव में लॉ कॉलेज में हुए मर्डर-सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। माई भागो लॉ कॉलेज में आरोपी प्रिंस राज सिंह और छात्रा संदीप कौर एक ही क्लास में पढ़ते थे। प्रिंस लम्बे समय से एकतरफा प्यार करता था। रविवार को उसने फोन पर संदीप को प्रपोज किया था, लेकिन संदीप ने साफ इनकार कर दिया और इसकी जानकारी अपने परिवार को भी दे दी। सोमवार को कॉलेज खुलते ही प्रिंस राज सिंह बैग में पिस्टल लेकर क्लासरूम पहुंचा। उस वक्त संदीप अपनी सहेली के साथ बेंच पर बैठी थी। प्रिंस ने एक बार फिर सबके सामने उसे प्रपोज किया। संदीप ने कहा कि उसकी सगाई हो गई है तो यह बात सुनते ही वह बौखला गया। गुस्से में उसने बैग से पिस्टल निकाली और संदीप के सिर पर गोली मार दी।

**पुलिस ने जांच शुरू कर दी ह*

*संदीप के गिरते ही प्रिंस ने खुद की कनपटी पर भी पिस्टल सटाकर गोली चला ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि प्रिंस राज सिंह कई दिनों से संदीप को परेशान कर रहा था और घर तक आकर प्यार का प्रस्ताव दे चुका था, जिसे संदीप ने हर बार ठुकराया। एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार युवक के पास कैसे पहुंचा और वह कॉलेज तक इसे लेकर कैसे पहुंचा।

*घटना के बाद कॉलेज प्रबंधक फरार*

घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र पिस्टल लेकर क्लासरूम तक कैसे पहुंच गया? पुलिस ने क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद कॉलेज प्रबंधक भी मौके से भाग गया। मृतक स्टूडेंट का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button