मेरठ सौरभ हत्याकांड: पोस्टमार्टम कर्मचारी अशोक कुमार की कोर्ट में सनसनीखेज गवाही – नीला ड्रम से निकला सिर, उस्तरा और हाथ के पंजे

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी अशोक कुमार की कोर्ट में गवाही ने पूरे मामले में नई गंभीरता पैदा कर दी है। अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने नीले ड्रम को कटर से काटने में लगभग आधा घंटा लगाया।
ड्रम पूरी तरह सीमेंट से भरा था जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। जब ड्रम को काटा गया तो अंदर से सौरभ के शरीर के कई टुकड़े निकले एक बैग में सौरभ का कटा हुआ सिर दूसरे में उस्तरा और पन्नी में लिपटे हुए हाथ के पंजे।
यह क्रूर और संगठित हत्या की गवाही देता है। ड्रम काटने में दो से तीन घंटे का वक्त लगा और वह ऐसी नृशंस हत्या का हिस्सा बनने के अनुभव को कभी नहीं भूलेंगे।अशोक कुमार की यह गवाही कोर्ट में मृतक के प्रति हो रही बेरहमी और हत्या के कारगर सबूत के रूप में अहम मानी जा रही है।
इसी बीच आरोपी मुस्कान और साहिल जेल में व्रत करते हुए नजर आ रहे हैं जबकि कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है।



