गोंडा

मेधावी रुद्र ने बढ़ाया जिले का मान, डीएम, एसपीसहित कई लोगों ने किया सम्मानित

*गोंडा*

गोंडा जिले अंतर्गत इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के परसिया बहोरीपुर गाँव के महज पांच वर्ष की उम्र के नन्हे बच्चे रुद्र प्रताप साहू पुत्र धर्मेन्द्र साहू ने अपनी अद्भुत सामान्य ज्ञान क्षमता से सबको हैरत में डाल दिया है। रुद्र बिना रुके उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम, देश के सभी राज्यों की राजधानियाँ, सभी मुख्यमंत्रियों के नाम तथा रासायनिक तत्वों के नाम सुना देता है। हाल ही में गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद मंगलवार को मेधावी बच्चे को शिवा कम्पटीशन हब के संस्थापक अजय पाठक, मोटिवेशनल स्पीकर आशीष मिश्र शिक्षक अरुण मिश्र शिक्षक और साहित्यकार रोहिणी नंदन मिश्र और दिलीप गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उसके पिता का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी ने रुद्र की प्रतिभा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रुद्र के पिता धर्मेन्द्र साहू एवं माता रेखा ने संयुक्त रूप से बताया कि रुद्र की रुचि प्रारंभ से ही सामान्य ज्ञान में रही है। वह एमके कान्वेंट स्कूल, हरैया झुमन, इटियाथोक में पढ़ता है और मोबाइल पर शैक्षिक वीडियो देखकर स्वयं ज्ञान अर्जित करता है। नन्हे रुद्र ने बताया कि उसका सपना बड़े होकर एक प्रशासनिक अधिकारी बन कर देश और समाज की सेवा करना है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button