राष्ट्रीय

एयर इंडिया हादसे की हो पारदर्शी जांच, विमान के कैप्टन के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

एअर इंडिया हादसे को लेकर विमान के कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। उन्होंने सरकारी जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि हादसे का असल कारण सही तरीके से नहीं जांचा गया और पायलट को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है।

वे न्यायिक निगरानी में एक स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस हादसे में जून 2025 में अहमदाबाद से उड़ान भरते हुए एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान का क्रैश होना हुआ था, जिसमें 260 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button