गोंडा

महान समाज सुधारक सामाजिक न्याय के पुरोधा पूर्व सांसद कांशीराम जी के जन्मदिवस पर पुष्पांजलि व विचार गोष्ठी का आयोजन

*गोंडा*

जिला कांग्रेस कार्यालय गोंडा में महान समाज सुधारक सामाजिक न्याय के पुरोधा पूर्व सांसद कांशीराम के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा 15 मार्च 1934 को पंजाब प्रांत के रोपड़ जिले में मान्यवर कांशीराम जी का जन्म हुआ अपने बचपन में सामाजिक भेद भाव को नजदीक से देखने के कारण एक सामाजिक विद्रोह की अगुवाई का जिम्मा उठाया और अंत में 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर दलितों, शोषितों, वंचितों की लड़ाई को नया आयाम दिया।

हम कांग्रेस जन आज उनके जन्मदिवस पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जय कांग्रेस कांशीराम अमर रहें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिव कुमार दूबे, जटाशंकर सिंह, सगीर खान, ओम प्रकाश सोनकर,अविनाश मिश्रा, शाहिद अली कुरेशी सभासद, वाजिद अली, शादाब खान एडवोकेट,शिवांश सिंह, धनंजय सिंह, मो वसीम सिद्दीकी, लाल बहादुर कनौजिया, अवसार अहमद,अब्दुल्ला खान, हंसराज सोनकर सहित तमाम कांग्रेस जनो ने अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button