गोंडा

मिलेट्स पुनरुद्धार योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेट्स किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी संपन्न

*गोंडा*

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम योजना अंतर्गत आज सोमवार 10 नवंबर को जिला पंचायत सभागार के प्रांगण में मिलेट्स किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी आयोजित की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभात कुमार वर्मा विधायक गौरा द्वारा किया गया । उन्होंने कृषि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई उन्नत कृषि तकनीकों का अवलोकन किया । किसान गोष्ठी में कृषकों से मोटे अनाजों की खेती करने का आवाह्न किया । अंकिता जैन मुख्य विकास अधिकारी ने कृषकों को मोटे अनाजों की खेती को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया । प्रेम कुमार ठाकुर उप कृषि निदेशक ने जनपद में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने के लिए मोटे अनाजों के बीज के मिनी किट कृषकों को उपलब्ध कराए गए है । उन्होंने उन्नतशील कृषि यंत्रों के प्रयोग की सलाह दी । चंद्र प्रकाश सिंह जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में उपलब्ध कृषि निवेशों की जानकारी दी । डॉ.चंद्रमणि त्रिपाठी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम ने सीमित संसाधनों में मोटे अनाजों की खेती, डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने ज्वार, बाजरा, कोदों,सावां, रागी की वैज्ञानिक खेती, डॉ. ममता त्रिपाठी ने मोटे अनाजों की रेसिपी,रामानंद मल्ल उपनिदेशक रेशम ने विभागीय योजनाओं, शिव शंकर चौधरी ने फसल अवशेष प्रबंधन, एसपी शर्मा कृषि विशेषज्ञ ने जैव उर्वरकों के प्रयोग एवं महत्व की जानकारी दी । कृषि प्रदर्शनी में वी आर समग्र जलवायु फल एवं औषधि शोध संस्थान के शिवकुमार मौर्य, गोनार्ड कृषक उत्पादक संगठन के रविशंकर सिंह, इफको के शशांक मिश्रा सहित कृषि विभाग, कृषि रक्षा इकाई, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन, न्यू सावित्री आटा उद्योग, मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह आदि ने उन्नत कृषि तकनीक का स्टाल लगाकर कृषकों को तकनीकी जानकारी दी । इस अवसर पर अतर सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक इफको, राम सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ, आरपीएन सिंह, रोहित कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, मदन यादव, जव्वाद अली, दिलीप कुमार वर्मा, श्रीमती नेहा, प्रतिमा सचान, राजेंद्र कुमार वर्मा, विनोद सिंह प्रधान चौधरी, संकेत कुमार सहित प्रगतिशील कृषकों अनिल चंद पांडेय, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, विनय कुमार, रामबरन वर्मा, श्रीमती शीला देवी आदि ने प्रतिभाग कर जानकारी प्राप्त की । मोटे अनाजों की रेसिपी प्रतियोगिता में विजेताओं शारदा रेस्टोरेंट अमित मिष्ठान भंडार, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की छात्राओं कशिश एवं करिश्मा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ऊषा ने पुरस्कार एवं शील्ड प्राप्त किया । मंच का संचालन श्री एसपी शर्मा कृषि विशेषज्ञ द्वारा किया गया ।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button