
एक मरीज अस्पताल में सिर्फ गैस और सीने में हल्की जलन की शिकायत लेकर आया था। शुरुआती तौर पर मामला सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही देर में मरीज की हालत अचानक बिगड़ने लगी।
डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत ECG कराने का फैसला लिया।
ECG रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी चौंक गए।
मरीज को कार्डियक एरिदमिया (दिल की धड़कन का असामान्य होना),कार्डियक अरेस्ट का खतरा और प्रॉक्सिमल लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग (LAD) आर्टरी में गंभीर ब्लॉकेज
पाया गया।
यह वही LAD आर्टरी होती है जिसे आम भाषा में “Widow Maker Artery” भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें ब्लॉकेज होने पर हार्ट अटैक जानलेवा साबित हो सकता है।
डॉक्टरों ने बिना देर किए इमरजेंसी कार्डियक ट्रीटमेंट शुरू किया, जिससे समय रहते मरीज की जान बचा ली गई।



