गोंडा

उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई

*गोंडा*

गोंडा जिले के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र मुजेहना अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर के द्वारा आयोजित स्कूल चलो अभियान रैली को बतौर मुख्य अथिति ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री सुरजीत कुमार चौबे और एसएमसी अध्यक्ष के पति श्री मुनीजर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । सेवित क्षेत्र तथा अगल-बगल के मजरा बेसहूपुर, बनियन पुरवा शुक्ल पुरवा, पांडेपुरवा, जानकीनगर, सीहागांव, डिहवा बगिया,बेलवा आदि गांव में डोर टू डोर जाकर अभिभावकों तथा समुदाय के लोगों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूल में कराए जाने के लिए प्रेरित किया गया तथा सरकार और बेसिक शिक्षा द्वारा संचालित योजनाओं को बताया गया । इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री बाबूराम तिवारी, प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार सिंह, कोटेदार श्री राधेश्याम वर्मा अनुदेशक विनोद कुमार यादव, रवींद्र नाथ गुप्ता, विष्णु प्रताप वर्मा, श्री राम गोपाल पाण्डेय,दिवाकर पांडे,नंदिनी वर्मा और तमाम लोगों की उपस्थिति रही l

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button