गोंडा

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु सरकार प्रयासरत

*-महिला कल्याण विभाग का 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ*

*गोण्डा*

गोंडा जिले में महिला कल्याण विभाग द्वारा सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कालेज में दस दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आगामी 12 सितम्बर तक संचालित किया जाएगा। हब फाॅर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के कार्मिको द्वारा उद्घाटन अवसर पर प्रथम दिवस की थीम Special Awareness and Capacity Building Session on All Women & Centric Schemes and Policies के अन्‍तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को केंद्रित करते हुए संचालित योजनाओं, नीतियों और कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें विशेष रूप से मिशन शक्ति, वन स्टाप सेंटर, शक्ति सदन, सखी निवास, पीएमएमवीवाई केन्द्र जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं और सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला सहायता हेतु टोल फ्री नम्बर 1098, 1090, 112 आदि की भी जानकारी प्रतिभागियों को दी गई, ताकि संकट के समय पर इनका सही उपयोग किया जा सके। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु सरकार सतत प्रयासरत है और सभी को मिलकर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना होगा। वहीं जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को योजनाओं की जानकारी देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना ही समाज की प्रगति की कुंजी है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या गिरिजा मिश्रा, प्रवक्ता डॉ. सरिता सिंह, स0अ0 प्रतिमा त्रिपाठी, कार्यालय सहायक अंकित कुमार पाण्डेय सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button