मध्य प्रदेश
मनीष शर्मा और उनके बेटे आदित्य शर्मा से पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

रतलाम (मध्य प्रदेश)।
ढोढर क्षेत्र में एएसआई मनीष शर्मा और उनके बेटे आदित्य शर्मा से पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पेट्रोल भरवाने के बाद मीटर ज़ीरो दिखने पर एएसआई शिकायत करने लौटे थे, तभी पंप संचालक विवेक पोरवाल और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हुए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठे किए और चिन्हित पाँच में से तीन आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने सभी पर बलवा, मारपीट और सरकारी कर्मचारी पर हमला जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।



