अन्यगोंडाजानकारी

संतुलन बिगड़ने से पलटा ओवर लोड पिकअप चपेट में आए बाइक सवार

गोंडा

बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार से लकड़ी लादकर गोंडा जिले के थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत धानेपुर दतौली मार्ग से गोंडा जा रही पिकअप इटवा चौराहे से पहले जैतापुर मोड़ के पास अनियंत्रित हो कर पलट गई।

रामराजी पत्नी राम समुझ 65 वर्ष अपने बेटे छेदी के साथ राम नगर बाजार जा रही थीं जैतापुर मोड़ पर ही हादसे का शिकार हो गईं। जैसे ही उनकी बाइक मोड़ पर पहुंची, दूसरी तरफ से आ रही पिक अप अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिससे वे चपेट में आ गए। पिकअप पर फर्नीचर की लकड़ियां ओवरलोड लदी थीं। बताया जाता है की ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में रामराजी को गंभीर चोटें आईं है। 112 पर सूचना दिए जाने के बाद धानेपुर पुलिस में मौके से पिक अप वाहन को कब्जे में ले लिया है।

घायलों को उपचार के लिए डॉक्टर ओ एन पांडे के यहां भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली है जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button