उत्तराखंड
Uttarakhand: सीएम वात्सल्य योजना…कोविड में अपनों को खो चुके 5177 बच्चों के खातों में भेजे तीन करोड़ रुपये.

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सीएम वात्सल्य योजना के तहत कोविड में अपनों को खो चुके राज्य के 5177 बच्चों के खातों में तीन करोड़ नौ लाख रुपये की धनराशि भेजी। अक्तूबर और नवंबर महीने की यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।
यमुना कालोनी कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री ने कहा, राज्य में कोविड के दौरान कई बच्चे अपने माता-पिता या फिर दोनों में से किसी एक को खो चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से इन बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत हर महीने तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।



