गोंडा

मदरसा से छुट्टी लेकर घर जा रहा छात्र लापतारास्ते से लापता

*गोण्डा*

गोंडा जिले अंतर्गत थाना धानेपुर क्षेत्र में एक बच्चा जो मदरसा में पढाई कर रहा था छुट्टी लेकर घर जाने की बात कहकर मदरसे से निकला था लेकिन घर न पहुंचने पर अनहोनी की आशंका से परेशान पिता ने थाना धानेपुर में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर गायब बालक को खोजने की मांग की।

थाना क्षेत्र धानेपुर के ग्राम दरियाबूपुरवा मौजा भवनियापुर निवासी असगर अली पुत्र भेजी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका 14 बर्षीय पुत्र शहजाद अली बग्गी रोड़ बाजार स्थित दरूल उलूम अहेलेसुन्नत हबीबुलरजा देवरिया अलावल में पढ़ता है जो कल बुधवार 17/09/2025 को शाम लगभग 5 बजे छुट्टी लेकर घर जाने की बात बताकर मदरसे से निकला था लेकिन वह अब तक घर नहीं पहुंचा जिसकी जानकारी करने के लिए मै मदरसा गया तो उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों ने बताया की शहजाद ने घर जाने की बात कही और चला गया। पीड़ित ने बताया लखनीपुर गांव में मेन रोड पर में फर्नीचर की दूकान करता हूं लेकिन वहां पहुंचा नहीं नात रिस्तेदारो सभी जगह पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला पीड़ित ने बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है। स्कूल में भी पता किया गया तो वहां बताया जाता है यह लड़का इसके पहले भी स्कूल में बिना बताए चला गया फिर लौट आया था। बहरहाल बच्चे की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button