उत्‍तर प्रदेश

मथुरा: ओपनिंग सेरेमनी के दौरान वृंदावन के होटल में लगी भीषण आग, बच्चे-महिला सहित 3 झुलसे

वृंदावन के एक होटल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ही होटल में भीषण आग लग गई. जिससे कई लोग होटल के अंदर फंस गए. होटल में फंसे लोगों को क्रेन के जरिए छत से बाहर निकाला जा रहा है.

मथुरा:

Mathura Hotel Fire: यूपी के मथुरा जिले से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक होटल में भीषण आग लग गई है. इस आग में करीब 30 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. आग की सूचना मिलते ही वहां स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम पहुंच चुकी है. बताया गया कि वृंदावन के जिस होटल में आग लगी है, उसका आज का उद्घाटन होना था. यह घटना वृंदावन के रुक्मणि विहार इलाके में बने नव-निर्मित होटल सिद्धि विनायक होटल में हुई. घटनास्थल से जो तस्वीरें-वीडियो सामने आए, उसमें होटल की छत पर खड़े लोगों को क्रेन के जरिए बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है.

ओपनिंग सेरेमनी के समय ही होटल में लगी आग, 2 बच्चे सहित महिला झुलसी

बताया गया कि होटल में आग उस समय लगी जब होटल की ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा था. वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने बताया कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है. होटल में लगी से मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है. शुरुआती जानकारी में होटल में आग से 2 बच्चे समेत एक महिला के झुलसने की खबर सामने आई है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button