भारत-PAK मैच से पहले गरमाया माहौल… अभिषेक शर्मा पर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की भद्दी टिप्पणी

भारत-PAK मैच से पहले गरमाया माहौल… अभिषेक शर्मा पर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की भद्दी टिप्पणी
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप मैेच खेला जाना है. अभिषेक शर्मा का इस मुकाबले में भाग लेना मुश्किल लग रहा है. अभिषेक यदि इस मैच में नहीं खेलते हैं, तो संजू सैमसन पर बड़ी जिम्मेदारी आ जाएगी
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले में 93 रनों से जीत हासिल की थी. उस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अस्वस्थ होने की वजह से खेल नहीं पाए थे. अब अभिषेक 15 फरवरी (रविवार) को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भाग ले पाएंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस है. अभिषेक को पेट में संक्रमण के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन अभी तक वो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं.
भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी चर्चा छिड़ गई है. एक तरफ जहां वह फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उन्हें लेकर विवादित बयान देकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. आमिर ने भारतीय सलामी बल्लेबाज को स्लॉगर (बल्ले से खेलने वाला) बताया और कहा कि वह सिर्फ बल्ला घुमाते हैं.
पाकिस्तानी शो ‘हारना मना है’ में बातचीत के दौरान मोहम्मद आमिर ने कहा कि अभिषेक शर्मा का खेल काफी हाई-रिस्क है और वो हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं. आमिर के मुताबिक, जब उनका दिन होता है तो वे बड़ी पारी खेल सकते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से अभिषेक को अभी खुद को साबित करना बाकी है. आमिर ने यह भी कहा कि स्विंग गेंदबाजी और शरीर पर गेंद डालकर उन्हें रोका जा सकता है.


