बिहार

कैमूर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, पुलिस ने क्लीनिक को किया सील…

मोहनिया नगर के दुर्गावती सर्विस रोड में फर्जी तरीके से चल रहे मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हालांकि बच्चा अभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

कैमूर जिले में चल रहे फर्जी नर्सिंग होम में आए दिन गर्भवती महिलाओं के मौत का मामला सामने आता है, उसके बाद भी स्वास्थ विभाग कुंभकर्णी निंद सोता रहता है। जब घटना होता है तो जांच होती है फिर सब अस्थिर हो जाती हैं। आपको बता दें कि, झोला छाप डॉक्टरों की बल्ले बल्ले है और लोग उनका शिकार होकर जान गवा रहे हैं। ऐसा एक बार नहीं कई बार जिले में हो चुकी है। बता दें कि, झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से मरीजों की मौत हो गया है।

आपको बता दे कि, ताजा मामला आज यानि बुधवार की है, जहां मोहनिया नगर के दुर्गावती सर्विस रोड में फर्जी तरीके से चल रहे मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हालांकि बच्चा अभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतक महिला की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव निवासी चंदन सिंह की पत्नी श्वेता सिंह के रूप हुई है l

वहीं, महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने दुर्गावती सर्विस सड़क को जाम कर दिया। घटना के बाद फर्जी अस्पताल के झोलाछाप चिकित्सक और स्टाफ मौके से फरार हो गए हैं।

बता दें कि, महिला का पति चंदन सिंह और मोहनिया जिप सदस्य गीता पासी ने बताया कि, रात्रि में श्वेता सिंह की तबियत बिगड़ी जो गर्भवती थी। जिसके बाद मोहनिया के मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पानी चढ़ाने के बाद बोला गया कि, बच्चा उल्टा है। क्योंकि रिपोर्ट जो है गलत है। जिसके बाद कहा गया कि, आपसे ठीक होगा तो इलाज किजिए नहीं तो हम कहीं और ले जाएंगे। जिसके बाद चिकित्सक ने ऑपरेशन करके बच्चे को बाहर निकाला और महिला को टांका दे दिया। उसी समय महिला की हालत खराब हो गई।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button